देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3.10 बजे दिल्ली सदन पहुंचेंगे. इसके बाद रात नौ बजे तक वह कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि आगामी विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बचे हैं. ऐसे में सीएम धामी लगातार कोशिश कर रहे हैं कि प्रदेश की जनता को बड़ा तोहफा दें.

दिल्ली दौरे पर रवाना होने से पहले सीएम धामी ने बताया कि सरकारी कामकाज को लेकर उन्हें कैबिनेट मंत्रियों से मिलना है. उत्तराखंड की कुछ ऐसी योजनाएं हैं, जिन्हें जल्द ही लागू किया जाना है। इस संबंध में भी वह केंद्रीय मंत्रियों से मिलने जा रहे हैं, क्योंकि उन योजनाओं का बजट जल्द से जल्द जारी किया जा सकता है.

खास बात यह है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुरू से ही कहते रहे हैं कि प्रदेश में जिन योजनाओं का संचालन हो रहा है, उन्हें सही तरीके से लागू किया जाए. मुख्यमंत्री का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वह केंद्र सरकार की ओर से कोई बड़ा तोहफा लेकर आ सकते हैं. बता दें, जब से सीएम धामी ने राज्य की कमान संभाली है तब से वह कई बार दिल्ली का दौरा कर चुके हैं.