मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 21 फरवरी को चार धाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. बैठक में पर्यटन सहित अन्य विभागों के अधिकारी तैयारियों का प्रेजेंटेशन देंगे। बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करने के बाद मुख्यमंत्री धामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पहली बैठक करेंगे. जिसमें यात्रा को सुगम बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए जाने की संभावना है।

इस बार चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होगी। देश-दुनिया के श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सरकार तैयारी कर रही है। सरकार को उम्मीद है कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या नया रिकॉर्ड कायम करेगी.

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई है। बदरीनाथ के कपाट 27 अप्रैल और केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे, जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट परंपरा के अनुसार 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन खुलेंगे. हालांकि कपाट खोलने के समय और तारीख की घोषणा मंदिर समितियां करेंगी।