देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कोविड-19 दिशानिर्देश का पालन करके साहसिक पर्यटन की गतिविधियों का विस्तार करने के निर्देश दिए । सीएम ने पर्यटन योजना तैयार करने और राज्य में 12 महीने पर्यटन की संभावनाएं तलाशने के भी निर्देश दिए है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि राज्य में साहसिक पर्यटन की गतिविधियों को और विस्तार देने की आवश्यकता है। ऐसी पर्यटन योजना तैयार की जानी चाहिए कि 12 महीने का पर्यटन संभव हो। राज्य के भीतर घरेलू पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए भी काम करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा, पर्यटन सीजन और साथ ही कोविड की स्थिति को ध्यान में रखते हुए तैयारी पूरी की जानी चाहिए। हमें पर्यटन गतिविधियों का संचालन करना होगा। इसके साथ ही कोविड गाइडलाइन का पालन भी करवाना है। इसके लिए पर्यटन से जुड़े सभी लोगों से बातचीत होनी चाहिए। उनके सुझाव और सहयोग भी लिया जाना चाहिए।

वहीं, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि धार्मिक सर्किटों को विकसित करते हुए, उनका व्यापक रूप से प्रचार किया जा रहा है। कोविड के मद्देनजर पर्यटन के लिए जो भी दिशा-निर्देश बने हैं, वह पूरी तरह से स्पष्ट होने चाहिए। जहां तक संभव हो, पर्यटन पेशेवरों के हितों को भी देखा जाना चाहिए। सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने बताया कि पर्यटन विभाग सुरक्षित, टिकाऊ और समावेशी पर्यटन के उद्देश्य से काम कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा, पर्यटन सीजन और साथ ही कोविड की स्थिति को ध्यान में रखते हुए तैयारी पूरी की जानी चाहिए। हमें पर्यटन गतिविधियों का संचालन करना होगा। इसके साथ ही कोविड गाइडलाइन का पालन भी करवाना है। इसके लिए पर्यटन से जुड़े सभी लोगों से बातचीत होनी चाहिए। उनके सुझाव और सहयोग भी लिया जाना चाहिए।