देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली से देहरादून पहुंच गए हैं। जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करने के लिए कार्यकर्ता एकत्र हुए। सीएम रावत ने भी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और धन्यवाद दिया। इसके बाद सीएम सीधे मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना हो गए। उनके साथ विधायक मुन्ना सिंह चौहान और मेयर सुनील उनियाल गामा भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आज शाम राजभवन जाने की चर्चा है, लेकिन राजभवन ने इससे इनकार किया है। राजभवन से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से कोई समय नहीं मांगा गया है।

आपको बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र को गैरसैंण में महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर उन्हें गैरसैंण के बजाय सुबह 11 बजे दिल्ली के लिए रवाना होना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक, रमन सिंह और दुष्यंत कुमार गौतम ने पार्टी नेतृत्व को कोर ग्रुप मीटिंग की रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र को दिल्ली बुलाया गया।

दूसरी ओर, उत्तराखंड के 20 से अधिक विधायक और कुछ मंत्री सोमवार दोपहर तक दिल्ली पहुंच गए थे। दिल्ली पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा कि वह केंद्रीय नेताओं से मिलने दिल्ली आए थे। जब विधायक दिल्ली आए, तो उन्होंने इसे सामान्य बात कहा।

बोले उत्तराखंड भाजपा प्रभारी गौतम , कर रहे अच्छा काम सीएम त्रिवेंद्र , सवाल उठाना ठीक नहीं कार्यशैली पर

उत्तराखंड भाजपा में सियासी हलचल के बीच उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने त्रिवेंद्र रावत के सीएम बने रहने के एक सवाल के जवाब में कहा कि सीएम त्रिवेंद्र रावत अच्छा काम कर रहे हैं और उन पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाना सही नहीं है।

सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र गैरसैंण में महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर उन्हें गैरसैंण के बजाय सुबह 11 बजे दिल्ली के लिए रवाना होना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक, रमन सिंह और दुष्यंत कुमार गौतम ने पार्टी नेतृत्व को कोर ग्रुप मीटिंग की रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र को दिल्ली बुलाया गया।

दूसरी ओर, उत्तराखंड के 20 से अधिक विधायक और कुछ मंत्री सोमवार दोपहर तक दिल्ली पहुंच गए थे। दिल्ली पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा कि वह केंद्रीय नेताओं से मिलने दिल्ली आए थे। जब विधायक दिल्ली आए, तो उन्होंने इसे सामान्य बात कहा।