उत्तराखंड में हर दिन कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को 10 जिलों में 108 नए संक्रमित मरीज मिले, जबकि राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक संक्रमित की मौत हो गई। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 283 हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में कुल 592 सैंपल की जांच की गई. इनमें से 108 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें देहरादून जिले में 53, नैनीताल में 17, हरिद्वार में 10, टिहरी में 13, पिथौरागढ़ में 6, पौड़ी में 4, चंपावत में 3, अल्मोड़ा और उधमसिंहनगर जिले में एक-एक व्यक्ति शामिल है। दून मेडिकल कॉलेज में एक संक्रमित की मौत हो गई है।

संक्रमितों की तुलना में 75 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में कुल 283 सक्रिय मामले हैं। इनमें से ज्यादातर मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। पिछले साढ़े तीन महीने में राज्य भर में कुल 1004 संक्रमित मिले हैं। इसमें 713 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि आठ कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है.