नैनबाग , PAHAAD NEWS TEAM

देविकोल मंदिर समिति की एक बैठक अध्यक्ष जोत सिंह रावत की अध्यक्षता में 26 दिसंबर 2021 को बंदर कोट अगलाड़ पुल रावत होटल में होगी ।जिसमे माँ भगवती माँ भद्रकाली आस्था देविकोल से जुड़े सम्मानित सिलवाड़ ,अटजुला के ग्रामीणवासिओ पूर्व एव वर्तमान जनप्रतिनिधियो , सामाजिक , राजनैतिक कार्यकर्ता , कर्मचारी, अधिकारी, भक्तजन सभी को इस बैठक में शामिल होना जरुरी है । यह बैठक बंदर कोट अगलाड पुल बस्थाणी घार रावत होटल में 26 दिसंबर 2021 को होगी |

बैठक में आप सब का आना अनिवार्य है। बैठक में देविकोल में हुआ कार्यक्रम का आय-व्यय का ब्योरा , समिति का आय-व्यय का ब्योरा , विधायक निधि से कितना खर्च हुआ है। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व भंडारे का आयोजन का आय-व्यय का ब्योरा और जागरण का आय-व्यय का ब्योरा दिया जायेगा। और आप सब से कुछ महत्वपूर्ण सुझाव माँगे जायेगे। साथ ही कोविड-19 नियमों का भी अनुपालन किया जायेगा । ये जानकारी नागेंद्र राणा और नागेंद्र रावत ने पहाड़ न्यूज को उपलब्ध करवाई है