देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड सचिवालय में कैबिनेट की बैठक हुई. कैबिनेट बैठक में सीएम धामी ने कई अहम फैसले लिए हैं. कैबिनेट बैठक में कुल 41 अहम फैसले लिए गए, जिसमें सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है.
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के ढाई लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का डीए (महंगाई भत्ता) तीन फीसदी बढ़ा दिया है. इससे कर्मचारियों का डीए 31 फीसदी हो जाएगा। सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने यह जानकारी दी है. सुबोध उनियाल ने बताया कि बढ़ा हुआ डीए जुलाई 2021 से देय होगा. यह मौजूदा 28 फीसदी से बढ़कर 31 फीसदी हो जाएगा. इसका लाभ राज्य के 16 लाख से अधिक कर्मियों को मिलेगा.
कैबिनेट के अन्य अहम फैसले सरकारी और सहायता प्राप्त गैर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को मुफ्त जूते और स्कूल बैग दिए जाएंगे. इसकी राशि बच्चों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए दी जाएगी। वहीं, सरकारी स्कूलों के 10वीं, 12वीं और डिग्री कॉलेजों के सभी छात्रों को उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से मुफ्त टैबलेट की राशि देने का निर्णय लिया गया है. इस पर एक अरब 90 करोड़ 81 लाख का व्यय अधिभार होगा।

