धनोल्टी, PAHAAD NEWS TEAM

आज धनोल्टी विधानसभा निर्दलीय प्रत्याशी महावीर सिंह रांगड़ ने कांडी सड़ब बेल परोगी में जनसंपर्क कर अपने लिए वोट मांगे इस अवसर पर उनको जनता का काफी सपोर्ट मिल रहा है और उन्होंने कहा है कि मैं इस बार धनोल्टी विधानसभा से इतिहास रचूंगा और अच्छे वोटो से जीतूँगा उन्होंने माता बहनों से अपने लिए अपने पक्ष में वोटिंग करने के लिए की अपील की

टिहरी जिले की धनोल्टी विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरे भाजपा के पूर्व विधायक और राज्य मंत्री महावीर सिंह रांगड़ ने कांडी सड़ब बेल परोगी में जनसंपर्क कर वोट मांगा. साथ ही जनसंपर्क के दौरान उनके साथ पार्टी से निकाले गए लोग भी शामिल थे. उन्होंने बताया कि आज धनोल्टी में माहौल ऐसा हो गया है, जब आम जनता चुनाव लड़ना चाहती है.

उन्होंने भाजपा की ओर इशारा करते हुए कहा कि पार्टी के फैसले को देखकर आम आदमी ने खुद चुनावी मैदान में उतरकर मुझे आशीर्वाद देने का मन बना लिया है क्योंकि पार्टी ने पहले 2017 और फिर 2022 में मुझे दरकिनार किया. ऐसे में जनता की भावना को देखते हुए उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरने का मन बना लिया है. उन्होंने कहा कि मुझे धनोल्टी के आम आदमी का पूरा सहयोग है. जिसे देखकर लगता है कि दोनों राष्ट्रीय दल दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं.