धनौल्टी, PAHAAD NEWS TEAM
विधानसभा की एकमात्र महिला उम्मीदवार यूकेडी की ऊषा पंवार ने थौलधार क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से यूकेडी के पक्ष में मतदान करने की अपील की . इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल अपने पुराने मुद्दों पर ही चुनाव में उतरा है. उन्होंने कहा कि पहले हमने राज्य बनाने के लिए लड़ाई लड़ी, अब हम राज्य को बचाने के लिए लड़ रहे हैं.
यूकेडी उम्मीदवार ऊषा पंवार ने कहा कि उत्तराखंड आज 21 साल का हो गया है। लेकिन आज उत्तराखंड में बेरोजगारी चरम पर है। यहां के युवा रोजगार के लिए घर-घर भटकने को मजबूर हैं। उत्तराखंड दिन पर दिन खोखला होता जा रहा है। यहां की जमीन जमींदारों द्वारा बेची जा रही है। यह उत्तराखंड भूमफिया की धरती बन गयी है।
ऊषा पंवार ने कहा कि आज सभी नौजवानों और युवाओं को उत्तराखंड क्रांति दल का समर्थन करने के लिए जागने की जरूरत है। सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को समर्थन देने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर लोग समझे और साथ दें तो हम नहीं बल्कि वो हमारे साथ होंगे.
उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड को समृद्ध और खुशहाल राज्य बनाने के लिए हमेशा काम करेंगी। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से बात भी की। महिला शक्ति से उत्तराखंड को बचाने के लिए आगे आने की अपील की।

