डोईवाला, PAHAAD NEWS TEAM

बुधवार को खराब मौसम और बारिश के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के डोईवाला प्रत्याशी बृज भूषण गैरोला ने उत्साही कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनसंपर्क किया. बारिश में भी कार्यकर्ताओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई।

डोईवाला विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बृजभूषण गैरोला ने विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क किया और साथ ही मिस्सरवाला, प्रेम नगर बाजार, अठुरवाला, बडोवाला, कालुवाला, दुधली, बड़कली, नागल ज्वालापुर, धर्मुचक सहित दर्जनों जगहों पर जनसभाएं कीं ।

इस दौरान बृजभूषण गैरोला ने कहा कि क्षेत्रवासियों के कार्यकर्ताओं के सहयोग और उत्साह को देखते हुए कहा जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी डोईवाला को प्रचंड मतों से जिताने जा रही है. डोईवाला विधानसभा के निवासियों ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना की है.

वहीं केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों का भी उनकी जीत में काफी योगदान रहेगा. अनुच्छेद 370 को हटाना, राम मंदिर निर्माण, सीएए का क्रियान्वयन, आयुष्मान कार्ड योजना, वन रैंक वन पेंशन, सैनिक धाम ऑल वेदर रोड, पर्वतमाला योजना, कर्णप्रयाग ऋषिकेश रेलवे लाइन, यह सब योजनाएं जिन्होंने देश और प्रदेश के विकास और सम्मान को एक नई दिशा दी है।।

उत्तराखंड में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है, जिससे विकास कार्यों की गति बनी रहेगी। देश और राज्य के विकास और सुरक्षा के लिए उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना बहुत जरूरी है।

जनसभाओं में उनके साथ विधानसभा प्रभारी संदीप गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, राज कुमार, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, मनीष नैथानी, नगीना रानी, उषा कोठारी, कुसुम सिधु, आशा कोठारी, वर्षा वर्मा, रामेश्वर लोधी, विक्रम नेगी, ईश्वर रौथाण, मनीष यादव सुशील जायसवाल, राजेंद्र तड़ियाल, शेखर कश्यप, दिनेश वर्मा, सुन्दर लोधी, प्रदीप नेगी, राजेश भट्ट, संदीप नेगी, विनीत मनवाल, राकेश डोभाल, हिमांशु राणा, अमित कुमार, अवतार सिंह, मनमोहन नोटियाल, अभिषेक लोधी, प्रेम पुण्डीर, अरुण शर्मा  समेत कई कार्यकर्ता थे।