डोईवाला, PAHAAD NEWS TEAM

भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण गैरोला ने क्षेत्र में जनसंपर्क व जनसभाएं कीं। जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण गैरोला ने चांडी प्लांटेशन, धर्मूचक, मिस्सरवाला, दूधली रोड, कालूवाला मंदिर, भंडारी चौक कालूवाला, बालावाला डोईवाला, जौलीग्रांट आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया. उन्होंने मतदान की अपील की. डोईवाला में किए गए विकास कार्यों के नाम पर। कहा कि उनकी सरकार द्वारा आयुष्मान योजना श्रम कार्ड, योजना पेंशन योजना, बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था की गयी है. सड़कें बन चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार द्वारा आयुष्मान योजना, श्रम कार्ड योजना, पेंशन योजना, बिजली पानी की उचित व्यवस्था की गई है गली गली ढूंढ कर सड़कों का निर्माण किया गया है व व्यापक स्तर पर विकास के कार्य किए गए हैं। जिनमें शिक्षा के मद्देनजर डोईवाला में सिपट संस्थान का प्रारंभ होना कोस्ट गार्ड रिक्रूटमेंट का प्रारंभ होना नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बननी भी शामिल है व यदि जनता उनको चुनकर भेजती है तो वह विधानसभा के समग्र विकास के लिए निरन्तर समर्पित रहेंगे।

जनसंपर्क में पूर्व राज्य मंत्री करण वोहरा, संजीव सैनी,मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, मंडल अध्यक्ष राजकुमार,नगीना रानी,ममता नयाल, आशा सेमवाल, स्वीटी पंवार, भारत मनचंदा, मनमोहन नौटियाल, वीरेंद्र पेगवाल आदि उपस्थित थे।