टिहरी , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड सरकार ने कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य के लिए होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ अमित राय को सम्मानित किया। जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ अमित राय को कोरोना योद्धा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
डॉ अमित राय ने लोगों को अपने खर्च पर मास्क, सेनेटाइजर, आर्सेनिक एल्बम-30 रोग रोधी दवाएं आदि बांटकर कोरोना दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया। इसके साथ ही डॉ अमित राय ने गांव-गांव जाकर चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया | कोरोना काल में डॉ अमित राय ने आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए विधानसभा घनसाली व प्रतापनगर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए नि:शुल्क होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक एल्ब-30 का वितरण कर आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन किया। . सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। डॉ अमित राय ने कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद इसका श्रेय अपने माता-पिता, परिवार व राहत शिविर में मदद करने वाले लोगों को श्रेय दिया है.



