देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का उत्तराखंड दौरा तय किया गया है. नड्डा 6 फरवरी को उत्तरकाशी का दौरा करेंगे, जबकि गडकरी 7 फरवरी को देहरादून में भाजपा के दृष्टिपत्र को जनता को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम 6 फरवरी को हरिद्वार संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को संबोधित करने का है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छह फरवरी को उत्तरकाशी में सभा को संबोधित करेंगे और घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 7 फरवरी को देहरादून पहुंचेंगे और विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के दृष्टिपत्र को लॉन्च करेंगे. इसके बाद कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में उनका जनसंपर्क कार्यक्रम है। चौहान ने बताया कि पार्टी के अन्य राष्ट्रीय नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के उत्तराखंड दौरे भी चुनाव के दृष्टिगत तय किए जा रहे है.

राज्यपाल गुरमीत सिंह से मिले सुभाष चंद्र

राज्यसभा सदस्य सुभाष चंद्र गोयनका ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनी) से शिष्टाचार भेंट की।