आम आदमी पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं को 350 वाहनों सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। पार्टी के 10 हजार कार्यकर्त्‍ता यूनिक बिजली गारंटी कार्ड लेकर करीब 20 लाख घरों तक पहुंचेंगे। साथ ही पार्टी की नीतियों का प्रचार किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि उत्तराखंड पिछले 20 सालों से पॉलिटिकल डिजास्टर झेल रहा है। यहां सरकारों ने जनता के हित के बजाय अपने हितों पर ज्यादा ध्यान दिया। कुछ दल फ्री बिजली को मुफ्तखोरी बता रहे।
गौरतलब है की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उत्तराखंड के हर घर को 300 यूनिट फ्री बिजली की गारंटी दी थी। जिसके बाद पार्टी में कार्यकर्ताओं को यूनिक बिजली गारंटी कार्ड की ट्रेनिंग दी। इसके बाद पदाधिकारियों ने हरिद्वार रोड स्थित एक होटल से 350 गाड़ि‍यों को सूबे की 70 विधानसभाओं के लिए रवाना किया।