मसूरी पहाड़ समाचार टीम

मसूरी विधानसभा सीट: देहरादून की मसूरी विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जीत हासिल की है. इस सीट से गणेश जोशी ने कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली को हराया है। गणेश जोशी ने चौथी बार विधानसभा चुनाव जीता है। गणेश जोशी 2007 से लगातार जीत रहे हैं।

प्रतापनगर विधानसभा सीट टिहरी की प्रतापनगर विधानसभा सीट भी कांग्रेस के खाते में चली गई है. इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नेगी ने जीत हासिल की है. विक्रम सिंह नेगी ने बीजेपी के विजय सिंह पंवार उर्फ ​​गुड्डू को हराया है. इसके अलावा आप के सागर सिंह भंडारी भी इस सीट से मैदान में थे। अब तक हुए चार चुनावों में इस सीट पर बीजेपी ने दो बार और कांग्रेस ने दो बार जीत हासिल की है. इस सीट पर एक मिथक है कि जिस पार्टी ने जीत हासिल की है उसने सरकार बनाई है। हालांकि, इस बार यह मिथक टूट गया है। विजय सिंह पंवार उर्फ ​​गुड्डू भाई 2017 के चुनाव में भाजपा से विधायक थे।

  • यमनोत्री विधानसभा सीट: यमनोत्री विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार संजय डोभाल ने 6340 मतों से जीत हासिल की.
  • हरिद्वार हॉट सीट से बीजेपी के मजबूत चेहरे मदन कौशिक ने जीत हासिल की है.
  • खटीमा सीट से बीजेपी के सीएम उम्मीदवार पुष्कर सिंह धामी हारे, कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी जीते.
  • बीजेपी के बृजभूषण गैरोला डोईवाला से जीते हैं.
  • बीजेपी विधायक सहदेव पुंडीर देहरादून के सहसपुर से फिर जीते
  • इसके अलावा देहरादून की विकास नगर सीट से बीजेपी प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान ने जीत हासिल की है.
  • देहरादून के रायपुर से बीजेपी के उमेश शर्मा जीते हैं।
  • विनोद चमोली एक बार फिर देहरादून की धर्मपुर विधानसभा से जीते
  • देहरादून की राजपुर रोड विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी खजान दास जीते।
  • दूसरी ओर बीजेपी के मजबूत चेहरे प्रेम चंद्र अग्रवाल ने ऋषिकेश से लगातार चौथी जीत हासिल की है.
  • बीजेपी के सुबोध उनियाल टिहरी गढ़वाल की नरेंद्र नगर सीट से जीते हैं.
  • टिहरी विधानसभा सीट से बीजेपी के किशोर उपाध्याय जीते हैं.
  • उधम सिंह नगर की जसपुर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक आदेश चौहान ने फिर जीत हासिल की है.
  • हरिद्वार ग्रामीण से कांग्रेस की अनुपमा रावत ने जीत हासिल की है।
  • पूर्व सीएम हरीश रावत लालकुआं से चुनाव हार गए हैं। वहां से बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट जीते हैं.
  • गदरपुर से शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे 1179 मतों से जीते हैं।
  • कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नेगी ने टिहरी की प्रताप नगर सीट ने जीत दर्ज की है.
  • सल्ट विधानसभा सीट से महेश जीना जीते।
  • ऊधमसिंह नगर की बाजपुर सीट से कांग्रेस के यशपाल आर्य ने जीत हासिल की.
  • कांग्रेस के सुमित हृदयेश हल्द्वानी से जीते।
  • पुरोला से निर्दलीय प्रत्याशी दुर्गेश लाल जीते।
  • सोमेश्वर सीट से भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्य ने 4940 मतों से जीत हासिल की।
  • हरिद्वार जिले की भगवानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस की ममता राकेश ने जीत हासिल की.
  • ज्वालापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के इंजीनियर रवि बहादुर ने 42172 वोट पाकर जीत हासिल की.
  • कालाढूंगी से भाजपा के बंशीधर भगत जीते
  • अल्मोड़ा की कपकोट सीट से बीजेपी के सुरेश गढ़िया ने कांग्रेस के ललित फर्स्वाण को 4046 वोटों से हराया है.
  • बीजेपी के दिलीप सिंह रावत लैंसडाउन विधानसभा सीट से जीते
  • देहरादून कैंट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर ने जीत हासिल की।
  • चौबट्टाखाल से भाजपा के सतपाल महाराज जीते
  • किच्छा सीट से कांग्रेस के तिलक राज बेहड़ जीते
  • श्रीनगर गढ़वाल सीट से भाजपा के धन सिंह रावत जीते
  • निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार खानपुर से जीते
  • गंगोत्री सीट से भाजपा के सुरेश चौहान जीते
  • भीमताल सीट से फिर जीते बीजेपी प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा!
  • बागेश्वर से भाजपा प्रत्याशी चंदन रामदास लगातार चौथी बार जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत दास को हराया है।