एक बार फिर डीजीपी अशोक कुमार के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाने का मामला सामने आया है। आईडी देखकर डीजीपी ने अपनी फ्रेंड लिस्ट में सभी को इस बात की जानकारी दी तो इस आईडी को डिलीट कर दिया गया. डीजीपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि इससे पहले डीजीपी के नाम से दो बार फर्जी आईडी बन चुकी है। पिछले साल कुछ लोगों ने उनके नाम से गिफ्ट कूपन मांगे थे। इसके बाद डीजीपी के अमले की ओर से साइबर थाने में मामला दर्ज कराया गया था. पुलिस टीम ने 10 दिनों तक झारखंड और राजस्थान में छापेमारी की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. इसके बाद इसी साल मई में एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया।

फिर साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया। इस पर जब पुलिस ने पड़ताल की तो फर्जी आईडी बनाने वाले शख्स के घर गाजियाबाद पहुंची. यहां पता चला कि इसे एक नाबालिग बच्चे ने बनाया है। पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। अब मंगलवार को एक नया मामला सामने आया। डीजीपी अशोक कुमार की फोटो लगाकर उनके नाम से आईडी बनाई गई। जब यह बात डीजीपी के संज्ञान में आई तो उन्होंने इसकी जांच के आदेश दिए। कुछ देर बाद पता चला कि यह अकाउंट डिलीट कर दिया गया है।

