टनकपुर , PAHAAD NEWS TEAM

डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में सिविल इंजीनियर चौथे वर्ष की छात्रा फरीदा अंसारी और निकिता जोशी ने अखिल भारतीय स्तर की गेट 2021 की परीक्षा उत्तीर्ण की है। फरीदा ने सिविल इंजीनियरिंग और पर्यावरण विज्ञान में दो विषयों में आवेदन किया था और सिविल इंजीनियरिंग में निकिता जोशी ने आवेदन किया था। फरीदा ने अखिल भारतीय स्तर पर पर्यावरण विज्ञान में 1104 वीं और सिविल में 4537 वीं और सिविल में निकिता ने 9179 वीं रैंक हासिल की है। दोनों ने कड़ी मेहनत व माता-पिता तथा गुरुजनों को इसका श्रेय दिया है। दोनों का सपना आइएएस बनने का हैं। कॉलेज के निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल और प्रवक्ताओं ने छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

फरीदा ने अखिल भारतीय स्तर पर पर्यावरण विज्ञान में 1104 वीं और सिविल में 4537 वीं और सिविल में निकिता ने 9179 वीं रैंक हासिल की है। दोनों ने कड़ी मेहनत व माता-पिता तथा गुरुजनों को इसका श्रेय दिया है।

दूसरी ओर, पिथौरागढ़: जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी की पुरातन छात्रा इशिका चंद ने आइआइटी जैम परीक्षा में ऑल इंडिया में 162 वीं रैंक हासिल की है। इशिका की उपलब्धि पर स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है। वर्तमान में, इशिका दिल्ली विश्वविद्यालय में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा है। वह एमएससी थ्योरिटकल फिजिक्स से करना चाहती है। उन्होंने वर्ष 2018 में सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया था। इशिका के पिता प्रकाश चंद और मां कमला चंद मानस एकेडमी में ही शिक्षण कार्य करते हैं। विद्यालय के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार पंत और प्रबंधक कंचनलता पंत ने छात्रा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके परिजनों व समस्त मानस परिवार को शुभकामनाएं दी हैं। स्कूल की निदेशक मीनू भट्ट, प्रिंसिपल सुनीता रावत और प्रिंसिपल सिटी कैंपस बेला भट्ट ने इशिका की सफलता पर खुशी जताई और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।