देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

गंगोत्री विधायक गोपाल रावत का गुरुवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती थे। जिनका दोपहर में निधन हो गया | राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट किया और बड़े दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे साथी और मेरे अनुज गंगोत्री विधायक गोपाल रावत जी का आज निधन हो गया। गोपाल जी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मेरे लिए यह एक व्यक्तिगत क्षति है और मैं दिवंगत आत्मा की मुक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

भाजपा के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के अलावा पक्ष- विपक्ष के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।