गरमपानी , PAHAAD NEWS TEAM
ग्रामीण सड़कें बजट ठिकाने लगाने का जरिया बन गया हैं. सभी गांवों को हाईवे से जोड़ने वाला लोहाली चमडिया मोटर रोड इसका जीता-जागता उदाहरण बन गया है। करीब 17 लाख की लागत से छह माह पूर्व किया गया पेचवर्क का कार्य कई जगह दम तोड़ चुका है। गुणवत्ताविहीन कार्यों से ग्रामीण आक्रोशित हैं।
लोहाली, चमडिया, धूरा, आटावृता, छियोडी धूरा सहित सभी गांवों को हाईवे से जोड़ने वाला लोहाली चमडिया मोटर पिछले कई सालों से बदहाली का शिकार हो रही थी. पिछले साल मार्च महीने में लोनवी ने करीब 17 लाख रुपये की लागत से 12 किलोमीटर के दायरे में पैचवर्क का काम कराया, तब भी ग्रामीणों ने खराब गुणवत्ता वाले कायरों का आरोप लगाया लेकिन किसी ने नहीं सुनी. अब छह महीने में सड़क टूटने लगी है। पेच वर्क जगह-जगह उखड़ने लगा है , जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार आवाज उठाए जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो हुई रही । ग्रामीणों ने गुणवत्ताविहीन कायरें का आरोप लगा जाच की माग उठाई है. दो टूक चेतावनी दी है कि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। संबंधित विभाग के सहायक अभियंता सुरेश चंद्र के मुताबिक अभी तक काम पूरा नहीं हुआ है. बारिश खत्म होने के बाद सड़क की मरम्मत कर दी जाएगी।


