सरकार ने आईएएस और पीसीएस अफसरों को प्रमोशन देकर नए साल का तोहफा दिया है। सरकार ने नौ साल की सेवा पूरी करने वाले 13 आईएएस अधिकारियों को 6600 से 7600 ग्रेड का कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान दिया है। सचिव निजी शैलेश बगौली ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
सरकार द्वारा आईएएस अधिकारियों की वेतन वृद्धि में 2010 बैच के अधिकारी योगेंद्र यादव, उदयराज सिंह, देवकृष्ण तिवारी, उमेश नारायण पांडेय व राजेंद्र कुमार को एक जनवरी 2019 से यह लाभ मिलेगा. जबकि 2011 बैच के ललित मोहन रयाल व कर्मेंद्र सिंह एक जनवरी 2020 से , 2013 बैच के डॉ. आनंद श्रीवास्तव व हरीश चंद्र कांडपाल को जनवरी 2022 से और 2014 बैच के मनुज गोयल, रोहित मीणा और संजय कुमार को 1 जनवरी 220 से वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा।
18 पीसीएस अधिकारी बन सकते हैं एडीएम
सरकार ने 18 पीसीएस अधिकारियों को पदोन्नति दी है। सचिवालय में सचिव कार्मिक शैलेश बगोली की अध्यक्षता में 19 पीसीएस अधिकारियों के 5400 से 6000 ग्रेड पे के लिए डीपीसी हुई। सूत्रों के मुताबिक डीपीसी में शैलेंद्र सिंह जयवर्द्धन शर्मा, वैभव गुप्ता, मुक्ता मिश्रा, योगेंद्र सिंह, कौस्तुभ मिश्र युक्ता मिश्र, कृष्णनाथ गोस्वामी, स्मृता परमार, दयानंद सरस्वती, सौरभ असवाल, रविंद्र सिंह, निर्मला बिष्ट, जितेंद्र कुमार, नूपुर, कमलेश मेहता, विनोद कुमार, गोपाल सिंह व सीमा विश्वकर्मा के नाम शामिल हैं।

