हरिद्वार : उत्तराखंड की राज्याल बेबी रानी मौर्या अपने हरिद्वार दौरे में आज रूड़की स्थित जीवनदीप आश्रम में पहुंची। जहां उन्होंने शतचंडी महायज्ञ में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इसके साथ ही उन्होनें गुरुपूर्णिमा के अवसर पर आयोजित पूजन में शामिल होकर महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। उन्होनें बताया कि उन्हें यहाँ पहुंचने पर अत्यंत आत्मिक सुख प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि सतचंडी यज्ञ एक धार्मिक आयोजन है जो समाज की सुख समृद्धि के लिए किया जाता रहा है।

जीवनदीप आश्रम में किया शतचंडी महायज्ञ में प्रतिभाग
बता दें कि गुरुपूर्णिमा के अवसर पर आज एक सप्ताह से चल रहे शतचंडी महायज्ञ का समापन था। जिसमें उत्तराखंड की राज्यपाल पहुंची। उन्होंने इस महायज्ञ में शामिल होने को अपना सौभाग्य बताया। साथ ही राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने यज्ञ में भागीदारी के बाद गुरुपूजन में शामिल होकर महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद का आशीर्वाद प्राप्त किया। वही उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते जहां देश बहुत दिक्कतों से जूझ रहा है उसी के मद्देनजर स्वामी यतींद्रानंद ने ये महायज्ञ किया।

स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि महाराज ने कही ये बात
इस मौके पर आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि यज्ञ के आयोजन से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उसके आत्मबल और मनोबल में वृद्धि होती है। मां दुर्गा सदैव शक्तिरूपेण मानी गई हैं। शक्ति की उपासना करने से मनुष्य में सुख संम्पन्नता प्राप्त होती है। वहीं इस मौके पर उत्तराखंड की राज्यपाल के साथ साथ बड़ी संख्या में दूरदराज से लोग पहुंचे थे। महाराज ने भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा और मेयर गौरव गोयल का मंत्रोचार के साथ शॉल और धोती भेंट की।