हल्द्वानी , PAHAAD NEWS TEAM
2022 में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी काफी सक्रिय नजर आ रही है. पार्टी के बड़े नेताओं ने अलग-अलग राज्यों में चुनाव प्रचार की कमान संभाली है. वहीं, पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी बीच-बीच में चुनावी राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में अरविंद केजरीवाल रविवार को उत्तराखंड जाएंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “कल उत्तराखंड जा रहा हूं। उत्तराखंड के युवा रोजगार के अभाव में उत्तराखंड पलायन को मजबूर हैं। उत्तराखंड के युवाओं को उत्तराखंड में ही रोजगार मिलना चाहिए। ऐसा हो सकता है, यह संभव है। अगर साफ नीयत वाली सरकार हो तो कल बात करूंगा उत्तराखंड के युवाओं की ।
केजरीवाल का उत्तराखंड का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वह जुलाई में उत्तराखंड भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने बिजली के मामले में लोगों को चार गारंटी दी थी. जिसमें 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाती है, बिजली कटौती पर रोक लगाई जाती है, गलत बिल से जुड़े मामलों में पुराने बिल माफ किए जाते हैं और किसानों की बिजली पूरी तरह माफ की जाती है. उनके ट्वीट से लग रहा है कि इस बार का यह दौरा युवाओं और रोजगार पर केंद्रित रहने वाला है.
आपको बता दें कि साल 2022 में उत्तर प्रदेश, गोवा, पंजाब, मणिपुर और उत्तराखंड में चुनाव होने हैं। इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। मनीष सिसोदिया और संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में कमान संभाली है। वहीं आतिशी को गोवा और राघव चड्ढा को पंजाब का सह प्रभारी बनाया गया है. अब देखना होगा कि आने वाले चुनाव में जनता आम आदमी पार्टी को कितना मौका देती है.

