नैनीताल , PAHAAD NEWS TEAM

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव और अन्य पदों के लिए हो रहे चुनाव चुनाव अंतिम दौर में पहुंच गए हैं। अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए उम्मीदवारों की आम बैठक आज दोपहर सभागार में आयोजित की जाएगी। सभा में उम्मीदवारों के विचार वर्चुअल सुने जा सकें, इसकी व्यवस्था की गई है। पहली बार अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। कोविड के दिशानिर्देशों के कारण, इस बार पार्टियां का दौर नहीं हो रहा हैं, लेकिन उम्मीदवार सभी मुद्दों के साथ अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। हाईकोर्ट शिफ्टिंग के साथ-साथ एडवोकेट्स के लिए चैंबर सहित अन्य मुद्दे चुनाव में प्रभावी हैं।

बार एसोसिएशन चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रवींद्र बिष्ट ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए दिनेश कुमार त्यागी, अवतार सिंह रावत, प्रभाकर जोशी, परीक्षित सैनी, बासवानंद मौलेखी, महासचिव पद हेतु विकास बहुगुणा, प्रमोद बेलवाल और जगदीश सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद हेतु डॉ चन्द्रशेखर जोशी व डीसीएस रावत, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद हेतु मुकेश सिंह रावत एवं अकरम परवेज, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला) के लिए प्रीता भट्ट, संयुक्त सचिव (प्रशासन) के लिए मानवेन्द्र सिंह एवं शक्ति सिंह, संयुक्त सचिव (प्रेस) के एक पद हेतु आशुतोष पोस्ती, पुस्तकालय के एक पद हेतु शिवांगी गगंवार कोषाध्यक्ष हेतु मनी कुमार उम्मीदवार हैं।

इसके अलावा, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों के लिए, भुवनेश जोशी, कौशल साह जगाती, शिवानंद भट्ट, योगेश कुमार शर्मा, अतुल बहुगुणा, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (महिला) के एक पद हेतु प्रभा नैथानी एवं फरीदा सिद्दकी, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के चार पदों हेतु सिद्वार्थ जैन, बिलाल अहमद, किशोर राय, आदित्य कुमार आर्य,एवं आनन्द सिंह मेर कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (महिला) के एक पद हेतु सरिता बिष्ट एवं नेहा खत्री क्षेत्र में हैं।