नैनीताल : भगवा झंडे पर सवाल उठाने वाली यूट्यूबर स्वाति नेगी को राहत देते हुए उत्तराखंड हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ किसी भी तरह की जांच पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने सरकार और पुलिस से पूछा है कि किस आधार पर इस मामले में आईपीसी की धारा 153ए और 295ए लगाई गई है। हाईकोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 12 मई को होगी.

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की एकल पीठ के समक्ष हुई। मामले के अनुसार कोटद्वार निवासी स्वाति नेगी ने हाईकोर्ट में अर्जी दी थी कि उन्होंने नैनीताल के डीएसए मैदान में यहां फहराए गए भगवा ध्वज पर सवाल उठाते हुए ब्लॉग बनाया है.

उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इसके बाद हिंदू संगठनों ने इसे हिंदुओं का अपमान बताया और कार्रवाई की मांग की। मल्लीताल थाने में कई शिकायती पत्र दिए गए। पुलिस ने स्वाति के खिलाफ मल्लीताल कोतवाली में धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी.

इसके बाद पुलिस ने स्वाति नेगी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए स्वाति नेगी ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई पर मौखिक टिप्पणी की और इस प्राथमिकी की जांच पर रोक लगाते हुए पुलिस से जवाब मांगा।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे उत्तराखंड के अस्पताल : डॉ. धन सिंह रावत