मसूरी, PAHAAD NEWS TEAM
शहर के गांधी चौक के ऐतिहासिक हवा घर में एक युवक को युवती से छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया. गुस्साई युवती ने युवक को सबक सिखाते हुए थप्पड़ जड़ दिया और जूतों से उसकी पिटाई कर डाली . इलाके में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
गौरतलब है कि लड़कियों के साथ छेड़खानी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला मसूरी का है, जहां एक शख्स को लड़की को छेड़ना भारी पड़ गया . जिसके बाद लड़कियों ने मनचलों की जमकर पिटाई की। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे युवती माणचले को पीट रही है और युवक उससे माफी मांगता रहा. पिटाई के दौरान वहां खड़े कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
जिसमें एक युवती मनचले को पीटती नजर आ रही है. वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से लड़की को शांत कराया और युवक से माफी मंगवाई गई . वहीं,
इस दौरान बाजार में लड़कियों को मनचलों की पिटाई करता देख वहां भारी भीड़ जमा हो गई थी.

