अल्मोड़ा , PAHAAD NEWS TEAM

रामनगर-बद्रीनाथ हाईवे पर चौड़ीघट्टी इलाके में प्रवासियों की कार खाई में गिर गई। हादसे में पिता बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। छह अन्य घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में जान गंवाने वाली लड़की की शादी 27 अप्रैल को थी। इसी सिलसिले में प्रवासी परिवार तैयारी के लिए पैतृक गाँव आ रहे थे। ।

हादसा मंगलवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। विकास खंड के कपोलीछीना कस्बे से सटे धमेड़ा बाजन गांव निवासी कमल सिंह रावत (55) दिल्ली में बस गए थे। उनकी बेटी किरण (20) की शादी 27 अप्रैल को होनी थी। बताया जाता है कि गांव से ही शादी कराने का फैसला लिया गया था। इस कारण, कमल सिंह देर रात कार यूपी 16 एएक्स 3524 से परिवारी सदस्यों को लेकर दिल्ली से अपने गांव के लिए निकले। सुबह के समय चौड़ीघट्टी के पास हरड़ा के तेज मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। नतीजतन, कार असंतुलित हो गई और खाई में जा गिरी।
वाहन सवार तीन लोग जैसे तैसे पहाड़ी चढ़ कर सड़क तक पहुंचे। हादसे के बारे में बताया। इलाके के युवा सामाजिक कार्यकर्ता, भूपेंद्र सिंह मेहरा, चंदन सिंह मेहरा, कैलाश जमनाल, अजय रावत, भगत मेहरा, हिम्मत जायसवाल आदि खाई में उतर गए। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को मुश्किल से बाहर निकाला गया। कमल सिंह और किरण दम तोड़ चुकी थी। तीन अन्य बुरी तरह घायल हो गए थे । दो की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस मुख्यालय भतरौजखान अनीस अहमद, तहसीलदार नेहा रानी ने मय टीम ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायलों को 108 सेवा से अस्पताल ले जाया जा रहा है।

हरड़ा हादसे के घायल

चालक बागंबर सिंह पटवाल पुत्र पदम् सिंह पटवाल निवासी कपसोली मासी
मंजू देवी पत्नी कमल सिंह रावत निवासी धमेड़ा बाजन भिकियासैंण
हेमा देवी पत्नी भूपेंद्र सिंह निवासी सिनौड़ा भिकियासैंण
नियति बिष्ट पुत्री भूपेंद्र सिंह सिनौड़ा गांव
श्याम सुंदर सिंह पुत्र कमल सिंह निवासी धमेड़ा बाजन
ललित सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी कड़ाकोट बाजन