लोहारी , PAHAAD NEWS TEAM

आज दिनांक 31-08-2021 को लगातार 88वें दिन भी ब्यासी बांध से पुर्ण रुप से प्रभावित एकमात्र राजस्व गांव लोहारी का धरना प्रदर्शन जारी रहा।

लोहारी के ग्रामीणों द्वारा वर्तमान प्रदेश सरकार की निरंकुशता तथा तानाशाही को देखते हुए जमकर नारेबाजी की गई।

लगता है शासन-प्रशासन तथा प्रदेश सरकार इतनी अचेतनता में जा चुकी है कि लगातार 87 दिनों से अन्दोलनरत लोहारी के काश्तकारों की समस्याओं को सुनने व समझने की शक्ति खो चुकी है,लोहारी के विस्थापन का मुद्दा विधानसभा में उठने के बाद भी प्रदेश सरकार के कानों पर एक जूँ तक नहीं रेंगी जिससे ये साफ़ साफ़ पता चलता है कि वर्तमान प्रदेश सरकार को लोहारी के काश्तकारों से कोई सरोकार नहीं है,देश तथा प्रदेशहित में अपना सर्वस्व खपाने वाले लोहारी के काश्तकारों के साथ ये घोर अन्याय है जो कि किसी भी प्रकार से उचित नहीं है।

लोहारी के ग्रामीणों की मांग है कि जब तक राज्य सरकार 3 जनवरी 2017 के कैबिनेट के प्रस्ताव को पुनः कैबिनेट में लाकर बहाल नहीं कर देती तक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।

धरना प्रदर्शन में श्री नरेश चौहान,दिनेश तोमर,अमित चौहान,गजेन्द्र चौहान,रमेश चौहान,इंदर सिंह,महेश तोमर,विजय चौहान,राजेन्द्र तोमर,सुरेंद्र तोमर,टीकम सिंह,दिवान आदि उपस्थित रहे।