हरिद्वार , PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड के शिक्षा एवं खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया राज्य ही नहीं अपितु देश की बेटी हैं. खेल मंत्री ने वंदना कटारिया को उत्तराखंड की बेटी बचाओ बेटी पढाओ का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की है। सरकार की ओर से वंदना कटारिया के राज्य आगमन पर हर संभव सम्मान करने का भी आश्वासन दिया है. खेल मंत्री अरविंद पांडेय रविवार को हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया के घर पहुंचे थे. इधर खेल मंत्री ने वंदना कटारिया की मां शोरण, भाई चंद्रशेखर, सौरभ, पंकज कटारिया, लाखन कटारिया को शॉल पहनकर और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया.

इस दौरान रानीपुर भाजपा विधायक आदेश चौहान, जिला खेल अधिकारी सुनील डोभाल, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा आदि अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाली भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया से बात की। शनिवार को वीसी के माध्यम से जुड़े सीएम धामी ने वंदना और महिला हॉकी टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपये देने की घोषणा की है.

उन्होंने कहा कि वंदना कटारिया को तीलू रोतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने वंदना कटारिया के भाई श्री सौरभ कटारिया से भी फोन पर बात की और वंदना को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी। भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने मुख्यमंत्री के प्रोत्साहन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अपना मनोबल बनाए रखने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतरीन प्रदर्शन से वंदना कटारिया का मान-सम्मान बढ़ा है. मुख्यमंत्री ने वंदना को टोक्यो से लौटते ही मुख्यमंत्री आवास पर उनसे मिलने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई खेल नीति बनाई जा रही है. जिसमें विभिन्न खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा दी जाएगी।