कोटद्वार , PAHAAD NEWS TEAM

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के प्रयास से ट्रक आक्सीजन कंसंट्रेटर लेकर पौड़ी मुख्यालय पहुंच गया। इस दौरान जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने लाए गए चिकित्सा उपकरणों का निरीक्षण किया. जिसे चमोली, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले के अस्पतालों में बांटा जाएगा. बता दें कि सांसद ने स्वास्थ्य उपकरण खरीदने के लिए 50 लाख रुपये दिए थे.

सांसद अनिल कुमार बलूनी ने कहा कि कुछ दिन पहले जंबो सिलेंडर ट्रक देहरादून पहुंचा और विदेश से दोस्तों द्वारा भेजे गए ऑक्सीमीटर नैनीताल जिले में भेजे गए. मेरी कोशिश है कि पूरे राज्य के अस्पतालों को सक्षम बनाया जा सके. कोरोना पीड़ितों का इलाज स्थानीय स्तर पर हो और हमारे अस्पताल भविष्य के लिए पूरा इलाज मुहैया कराने में सक्षम हों। मित्रों द्वारा चिकित्सा उपकरणों का सहयोग मिलते ही अन्य स्थानों पर भी इसी क्रम में पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

डीएम पौड़ी ने कहा कि उन्हें राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से स्वास्थ्य उपकरण मिले हैं, जिन्हें अब अस्पतालों में भेजा जाएगा. ताकि जरूरतमंदों के लिए इस उपकरण का उपयोग किया जा सके। जनपद पौड़ी में आज 40 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजे गए । जिनमें 30 कांसट्रेटर 5 एलपीएम और 10 कांसट्रेटर 10 एलपीएम क्षमता के आधुनिक कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए हैं