चमोली , PAHAAD NEWS TEAM

पहाड़ों में लगातार बारिश जारी है. बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, चमोली जिले के परसारी गांव के पास गौर सिंह नाले में बादल फट गया है. जिससे संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने, जानवरों के नुकसान या इमारत को नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है. बता दें कि चमोली जिले के पास जोशीमठ प्रखंड स्थित परसारी गांव के पास गौर सिंह नाले में बादल फटने की घटना हुई है.

बादल फटने के कारण जोशीमठ-नीती बॉर्डर मार्ग पर गौर सिंह नाले के समीप सड़क पर मलबा, पत्थर आ गए हैं. जिस कारण मार्ग बाधित हो गया है। इसके साथ ही मार्ग पर बोल्डर आने से यातायात भी बाधित हो गया है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बादल फटने की घटना के बाद राजस्व निरीक्षक नायब तहसीलदार जोशीमठ मौके पर पहुंचे.