नैनबाग , PAHAAD NEWS TEAM
27 अगस्त को भारी बारिश के कारण बंद हुआ कालसी नैनबाग बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग 7 दिन बाद शुक्रवार तीन सितंबर को दोपहर 2-15 बंजे खुल गया है |
ये हाईवे बीती 27 अगस्त से बंद पड़ा हुआ था. इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.
बता दें कि बीती 27 अगस्त को भारी बारिश के कारण बंद बंद हो गया था. प्रशासन तभी से इस हाईवे को खोलने का प्रयास कर रहा था. लेकिन भारी बारिश के कारण मार्ग को खोलने में दिक्कतें आ रही थीं. हालांकि अब जब मौसम ने साथ दिया तो प्रशासन भी हाईवे खोल दिया है | जौनपुर सहित यमुना घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली। इससे पूर्व लोग 40 से 80 किमी की अतिरिक्त दूरी के साथ जान जोखिम मै डालकर विकास नगर पहुंच रहे थे ।
उत्तराखंड : टनकपुर-चंपावत एनएच 12 दिन बाद खुला, लोगों ने ली राहत की सांस
चंपावत , PAHAAD NEWS TEAM
स्वाला में भूस्खलन के कारण से बंद हुआ टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग 12 दिन बाद शुक्रवार 3 सितंबर को खुल गया है. यह हाईवे 23 अगस्त से बंद था। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

उत्तराखंड : टनकपुर-चंपावत एनएच 12 दिन बाद खुला, लोगों ने ली राहत की सांस
बता दें कि 23 अगस्त को टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पहाड़ी दरकने के कारण बंद कर दिया गया था. प्रशासन तभी से इस हाईवे को खोलने का प्रयास कर रहा था। लेकिन भारी बारिश और पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण सड़क खुलने में दिक्कत आ रही थी. हालांकि अब मौसम अनुकूल होने के कारण प्रशासन ने भी हाईवे से मलबा हटाने में कामयाबी हासिल की है।
टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन ने रूट डायवर्ट किया था। सभी वाहन हल्द्वानी मार्ग से देवीधुरा होते हुए जा रहे थे। इससे लोगों का समय और पैसा बर्बाद हो रहा था। हालांकि अभी भी पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं।

