देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

UPI के जरिए बिजली बिल का भुगतान करते समय ट्रांजेक्शन अटक गई । जब खाते से राशि कट गई और बिजली बिल जमा नहीं हुआ तो पीड़ित महिला ने गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च किया। वहां से उसने जो नंबर डायल किया वह ठगों का था। उनके मुताबिक एप में करती गई तो खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में डेढ़ लाख रुपये कट गए। यूपीआई के जरिए हुई धोखाधड़ी को लेकर मीनाक्षी चौहान निवासी टीएचडीसी, देखहरा खास ने साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत की । कहा कि 29 मई को वह यूपीआई एप पेटीएम के जरिए 1081 रुपये बिजली बिल का भुगतान कर रही थी। लेन-देन अटक गया। उन्होंने नेट पर यूपीआई वॉलेट का हेल्पलाइन नंबर सर्च किया। उसने डायल किया। फोन पर सामने से बोले व्यक्ति ने खुद को पेटीएम का कस्टमर केयर बताया। झासे में आकर खाते से डेढ़ लाख रुपये ठगी कर गए । तहरीर को साइबर थाने से जीरो एफआईआर के तौर पर पटेलनगर थाने भेजी गई।

यूपीआई के जरिए हुई धोखाधड़ी को लेकर मीनाक्षी चौहान निवासी टीएचडीसी, देखहरा खास ने साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत की । कहा कि 29 मई को वह यूपीआई एप पेटीएम के जरिए 1081 रुपये बिजली बिल का भुगतान कर रही थी। लेन-देन अटक गया। उन्होंने नेट पर यूपीआई वॉलेट का हेल्पलाइन नंबर सर्च किया। उसने डायल किया। फोन पर सामने से बोले व्यक्ति ने खुद को पेटीएम का कस्टमर केयर बताया।