उत्तराखंड : संगीत नाटक अकादमी ने उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार की घोषणा की थी । उत्तराखंड की लोक गायिका रेशमा शाह के अलावा मैथिली ठाकुर, ओली जेरंग, आसीन खां, पी सुरेश, पूरण सिंह, बिनोद कुमार महतो और लिटन दास आदि शामिल हैं. इसके अलावा लोक कला के लिए प्रो. दाताराम पुरोहित को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई थी ।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2019, 2020 और 2021 के लिए उपरोक्त लोगों को युवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें 25 हजार का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। बता दें कि रेशमा शाह टिहरी गढ़वाल के जौनपुर की रहने वाली हैं। और लंबे समय से लोक गायन से जुड़े हुई हैं।

उत्तराखंड की लोक गायिका रेशमा शाह को लोक कला के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार दिया जाएगा। संगीत नाटक अकादमी, द नेशनल एकेडमी ऑफ म्यूजिक, डांस एंड ड्रामा ने विभिन्न राज्यों के कलाकारों को वर्ष 2019, 2020 और 2021 के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार प्रदान करने के लिए चुना है। जिसमें उत्तराखंड की लोक गायिका रेशमा शाह को यह पुरस्कार दिया जाएगा। लोक कला पर उनके काम के लिए वर्ष 2019।

पुरस्कार पाने वालों में चार कलाकार उत्तराखंड के हैं, देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले 19 कलाकारों को भी इन पुरस्कारों के लिए चुना गया है, जबकि 40 साल से कम उम्र के कलाकारों को बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार दिया जाता है, जिसमें 25,000 रुपये की नकद राशि दी जाएगी ।