लोहारी , PAHAAD NEWS TEAM
                               
लखवाड-ब्यासी बाँध-जलविधुत परियोजना से पुर्णरूप से प्रभावित एकमात्र जनजातीय राजस्व गांव लोहारी के काश्तकारों का धरना-प्रदर्शन आज दिनांक 24-09-2021 को लगातार 112वें दिन भी जारी रहा,जिसमें लोहारी के काश्तकारों ने प्रदेश-सरकार की निरंकुशता तथा तानाशाही वाले रवैये के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए अपना रोष व्यक्त किया गया ।

लोहारी के काश्तकारों का कहना है कि एक तरफ़ वर्तमान राज्य सरकार इस परियोजना को शुरू करने की बात तो करती है परंतु वहीं दुसरी तरफ़ इस परियोजना से प्रभावित हम काश्तकारों को प्रताड़ित करने का भी कार्य कर रही है।

लोहारी के काश्तकारों द्वारा प्रदेशहित को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना हेतु अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया गया है इसके बावजूद भी राज्य सरकार लोहारी के काश्तकारों की समस्याओं का संज्ञान लेने को राजी नहीं है,भविष्य में जिस परियोजना से राज्य सरकार को करोडों की आय प्राप्त होनी है,उसी परियोजना हेतु अपना सर्वस्व खपाने वाले ग्रामीणों के अधिकारों का हनन करना बेहद हि खेदजनक तथा दुर्भाग्यपूर्ण विषय है।

राज्य के मुख्यमंत्री तथा शासन-प्रशासन के नुमाइंदों का ये निरंकुश व्यवहार तथा दोगली नीति समझ से बिल्कुल परे है,जो कि बेहद निन्दनीय है,वर्तमान राज्य सरकार को बाँध प्रभावित किसानों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।
लोहारी के काश्तकारों ने कहा कि यदि राज्य सरकार भूमि के बदले भुमि नहीं देती है तो विवश होकर ग्रामीणों को आत्मदाह करने पर मजबूर होना पड़ेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

लोहारी के काश्तकारों की मांग है कि वर्तमान राज्य 3-जनवरी-2017 के मंत्रीमण्डल के प्रस्ताव को पुनः बहाल करते हुए भूमि आवंटन करें अन्यथा आंदोलन और भी उग्र रुप में निरंतर जारी रहेगा ।

आज धरना स्थल पर श्री मंगल सिंह,सरदार तोमर,दिनेश तोमर,नरेश चौहान,केदार सिंह,संदीप तोमर,कुम्पाल चौहान,सुखपाल तोमर,संजय चौहान,राजेन्द्र तोमर,प्रियांशु,गजेन्द्र चौहान,अमित चौहान,शूरवीर चौहान,टीकम सिंह,रमेश चौहान,महेश चौहान,विजय चौहान,राजपाल तोमर,पूरणचन्द,कल्लू,श्रीमति अनिता देवी,चंदा चौहान,गुल्लो देवी,सुनिता चौहान,उषा तोमर,रोशनी देवी,शर्मिला तोमर,रेखा चौहान,धनवी तोमर,प्रियल,नथो देवी,चिंकी,अन्जू आदि लोग उपस्थित रहे।