देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड में राजनीतिक संकट को लेकर जो अटकलें लग रही हैं, उन पर दिल्ली में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने आगामी चुनाव और उत्तराखंड के विकास को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा की है. उत्तराखंड उपचुनाव पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि यह चुनाव आयोग का फैसला है. केंद्र जो भी फैसला करेगा, हम आगे बढ़ेंगे।

उत्तराखंड : मदन कौशिक बोले- तीरथ रावत के नेतृत्व में सरकार अच्छा काम कर रही है

देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर एक बार फिर सियासी माहौल गर्म हो गया है. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के दिल्ली दौरे के बाद से उत्तराखंड में सीएम का चेहरा बदलने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि बीजेपी नेता इससे इनकार करते नजर आ रहे हैं. वहीं उत्तराखंड में राजनीतिक संकट को लेकर अटकलों का जो बाजार गर्म है, उसको लेकर जब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से सवाल किया गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली.

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत दिल्ली में बीजेपी हाईकमान के सामने पेश हुए हैं. शुक्रवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से करीब 40 मिनट तक बातचीत की. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने दिल्ली में मीडिया से दूरी बना ली है. वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड की सियासत में हड़कंप मच गया है. विशेषज्ञ इन नए समीकरणों को उत्तराखंड में सीएम का चेहरा बदलने से जोड़ने पर विचार कर रहे हैं।

उत्तराखंड में इस सियासी हलचल के बाद देहरादून में बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय पर नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिश ने भी मीडिया से दूरी बना रखी है. उत्तराखंड में फिर से सीएम का चेहरा बदलने को लेकर जब मीडिया ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिश से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. हम तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में अच्छा काम कर रहे हैं।