देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार सोमवार को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ जिलों में तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश की संभावना है. मंगलवार को देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश की संभावना है. 11 और 12 तारीख को भी राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, विशेष रूप से कुमाऊं में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
दून में दोपहर की बारिश
रविवार को दोपहर में दून में हल्की बारिश हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। दून में 14 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। दिन में एक या दो बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है।
मंगलवार को देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश की संभावना है. 11 और 12 तारीख को भी राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, विशेष रूप से कुमाऊं में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

