मसूरी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विकास योजनाओं की घोषणा के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जताया सीएम का आभार

देहरादून, 29, सितम्बर , PAHAAD NEWS TEAM

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा, उत्तराखंड राज्य की सभी 70 विधानसभाओं में लगभग ढाई हजार से अधिक शक्ति केंद्र संचालकों के साथ वर्चुअल संवाद कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र दिया।

राज्य की समस्त विधानसभाओं में शक्ति केंद्र संचालकों के साथ एक साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया.

राजधानी देहरादून के आईआरडीटी ऑडिटोरियम से मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा संगठन मंत्री तथा अन्य पदाधिकारियों द्वारा एवं अन्य समस्त विधानसभाओं में स्थानीय विधायकों व वह संगठन पदाधिकारियों एवं शक्ति केंद्र संचालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

मसूरी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित शक्ति केंद्र संचालकों सेवर चल संवाद की व्यवस्था राजपुर रोड स्थित एक होटल में की गई. जिसमें कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं मसूरी विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों के समस्त पदाधिकारी तथा डेढ़ सौ से अधिक शक्ति केंद्र संचालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, द्वारा मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं राज्य सरकार द्वारा की जा रहे शानदार विकास कार्यों की तारीफ करते हुए कार्यकर्ताओं को इन कार्यों को जनता के बीच ले जाने के लिए प्रेरित किया.

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र संचालकों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा, विकास एक सतत प्रक्रिया है, हम लगातार जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कार्यरत हैं, परंतु जनता से कार्यकर्ताओं का सीधा संवाद होना इससे भी ज्यादा जरूरी शर्त बन जाती है।

मसूरी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित घोषणा करने तथा शासनादेश जारी करने के लिए कैबिनेट मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, मोहन पेटवाल, राजीव गुरुंग, सुरेंद्र राणा, राहुल रावत, देवेंद्र पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।