मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

थाना कैंपटी इलाके में रिकवरी क्रेन गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार थाना कैंपटी क्षेत्र के नैनबाग इलाके में एक ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया था . उनके ट्रक को लेने के लिए विकास नगर से रिकवरी क्रेन भेजी गई थी। वहां से लौटते समय भारी बारिश के कारण नेगियाणा के पास पहाड़ी से अचानक मलबा आ गया। मलबे से बचने के लिए रिकवरी क्रेन 70 से 80 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई. टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर रिकवरी क्रेन में सवार तीनों लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने तीनों को 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों के नाम ड्राइवर अली खान (43), रिजवान हुसैन और नीरज हैं। सभी देहरादून जिले के विकासनगर के रहने वाले हैं।