मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
टिहरी के कैंपटी फॉल में डूबने से पर्यटक की मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला है। बुलंदशहर का एक पर्यटक मसूरी के पास कैंपटी फॉल में पैर फिसलने से पानी में गिर गया। इस दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई।
पर्यटक की मौत की खबर पूरे कैंपटी फॉल में आग की तरह फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पर्यटक के शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
जानकारी के अनुसार बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) से 7 दोस्तों का दल मसूरी घूमने आया था। रविवार सुबह सभी लोग कैंपटी फॉल देखने मसूरी गए थे। इस दौरान मुख्य कैंपटी फॉल के अलावा सभी सात दोस्त अलग-अलग तालाबों में स्नान कर रहे थे. इस दौरान मुख्य कैंपनी फॉल में नहा रहे अरविंद का अचानक पैर फिसल कर गहरे पानी में चला गया । अरविंद ने खुद को बचाने की काफी कोशिश की। दोस्तों ने भी अरविंद को बचाने के लिए स्थानीय लोगों से मदद मांगी, लेकिन जब तक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तब तक अरविंद सबकी नजरों से ओझल हो गया.
वहीं कैंपटी एसएचओ नवीन जुराल ने बताया कि मृतक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, 7 दोस्तों का एक ग्रुप यूपी के बुलंदशहर से घूमने आया था. सभी दोस्त कैंपटी फॉल में अलग-अलग तालाबों में स्नान कर रहे थे। जिला बुलंदशहर के थाना कोतवाली देहात ग्राम हीरापुर निवासी 35 वर्षीय अरविंद उर्फ जहूर पुत्र रेवती की नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत हो गयी. घटना के संबंध में मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

