मसूरी, PAHAAD NEWS TEAM
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार को पहाड़ों की रानी मसूरी से प्यार हो गया है. उन्होंने वैलेंटाइन वीक के पहले रोड डे पर सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने प्यार का इजहार किया है. कार की खिड़की से अक्षय कुमार मसूरी के खूबसूरत वादियों को दिखाते नजर आ रहे हैं.
अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा है कि”What else is being in love?! We call Uttarakhand Devbhoomi for a reason. Have shot in the most exotic locations in the world but Mussoorie- लाखों मिले, कोई भी ना तुम सा मिला.” इसका मतलब हम उत्तराखंड को किसी कारण से देवभूमि कहते हैं। हमने दुनिया के कुछ सबसे आकर्षक स्थानों में शूटिंग की है, लेकिन मसूरी- लाखों मिल, कोई भी तुम सा नहीं) .
आपको बता दें कि बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी इन दिनों मसूरी में हैं। वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रत्सासन’ के रीमेक की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर पुलिस की वर्दी पहने अपना एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें अक्षय ने लिखा कि ‘मसूरी यू आर ए ड्रीम तो शूट ।’ एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह भी अपकमिंग फिल्म रत्सासन में हैं।
आपको बता दें, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को भी उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। अक्षय कुमार ने आज सुबह उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में मुलाकात की। सीएम से मुलाकात के दौरान अक्षय कुमार उत्तराखंडी टोपी पहने नजर आए। सीएम धामी ने कहा कि हमने उन्हें (अक्षय कुमार को) एक प्रस्ताव दिया था, उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है। वह उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी काम करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अक्षय कुमार को पहाड़ी टोपी पहनाई और फूलों के गुलदस्ते दिए। इसके साथ ही सीएम धामी ने उन्हें केदारनाथ मंदिर की एक मूर्ति भी भेंट की।

