मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

देहरादून की मसूरी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ने विधानसभा की कपलानी, सुवाखोली, बुरांसखंडा, भैंकलीखाला, क्यारा, सेरकी, बांडावाली, सेरागांव तथा पेसिफिक गोल्फ अपार्टमेंट्स में घर-घर जाकर प्रचार किया. गणेश जोशी ने छोटी मोहल्ला सभाओं के माध्यम से क्षेत्र के लोगों से पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की.

मंगलवार को सुबह से देर शाम तक मसूरी से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ने घर-घर जाकर संपर्क अभियान व मोहल्ला सभाओं के माध्यम से गांव-गांव जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा कि इस पूरे क्षेत्र की समस्याओं का हमेशा प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया गया है. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार और जनता के नेताओं ने मसूरी के ग्रामीण इलाकों की सुध नहीं ली. मसूरी के विधायक बनने के बाद उन्होंने इस क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और विशेष रूप से कनेक्टिविटी विकसित करने के लिए दिन-रात लगातार काम किया है।

गणेश जोशी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि मसूरी के लोगों के सहयोग से मसूरी में फिर से कमल खिलेगा. उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन से साफ है कि मोदी-धामी सरकार राज्य में एक बार फिर बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है.