मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुफ्ती वहाब कासमी और उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने मसूरी में भाजपा के लिए वोट मांगे. इसके साथ ही उन्होंने अल्पसंख्यकों के बीच जाकर भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी के लिए प्रचार किया। मोर्चा ने मुस्लिम मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुफ्ती वहाब कासमी ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर न केवल उत्तराखंड बल्कि देश के मुसलमान भाजपा के पक्ष में वोट करेंगे। बीजेपी ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो सबके लिए विकास की बात करती है और इसे साबित भी कर चुकी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का प्रभारी होने के नाते वह सभी विधानसभा सीटों का दौरा कर रहे हैं और मुस्लिम मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं.
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कहा कि उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और 60 पार का नारा पूरा होगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुस्लिम वोटर बीजेपी के पक्ष में वोट करेंगे. कांग्रेस ने देश के साथ-साथ मुसलमानों को भी धोखा दिया और उनका राजनीतिक फायदा उठाया, लेकिन कुछ नहीं किया।
इंतेजार हुसैन ने कहा कि भाजपा सरकार अल्पसंख्यकों के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाकर लगातार नीतियां बना रही है. जिसका लाभ अल्पसंख्यकों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अब मुसलमान किसी के बहकावे में नहीं आने वाला है. प्रदेश में बनेगी बीजेपी की सरकार उन्होंने यह भी कहा कि उज्ज्वला योजना हो या अटल आयुष्मान योजना, सभी क्षेत्रों में अल्पसंख्यकों को इसका लाभ मिला है।

