मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
नगर परिषद सभागार में अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा बेकार सामग्री से बनी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया. इस मौके पर सभागार में मौजूद सभी लोगों ने छात्राओं द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की तारीफ की. आयोजित कार्यक्रम में मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज, सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज और सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं द्वारा बेकार सामग्री से बनी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया.
वहीं कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले स्कूली बच्चों को सम्मानित किया गया. जिसमें महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु मंदिर को प्रथम पुरस्कार, सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज को द्वितीय व मसूरी कन्या इंटर कॉलेज को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर हिलदारी संस्था के परियोजना प्रबंधक अरविंद शुक्ला ने कहा कि अमृत महोत्सव के तहत स्कूली बच्चों को बेकार सामग्री से बनी कलाकृतियों को प्रदर्शित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बेहतरीन कलाकृतियां बनाकर प्रदर्शित कीं।

उत्तराखंड भद्रकाली मंदिर देवीकोल ब्रेकिंग न्यूज़ : मां भद्रकाली मंदिर नैनबाग में मूर्ति स्थापना को लेकर महायज्ञ 7 अक्टूबर से 
उत्तराखंड भद्रकाली मंदिर देवीकोल ब्रेकिंग न्यूज़ : मां भद्रकाली मंदिर नैनबाग में मूर्ति स्थापना को लेकर महायज्ञ 7 अक्टूबर से
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर स्वच्छता के लिए काम करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया है. उन्होंने बताया कि आज पूरे देश में स्वतंत्रता का 75वां अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. जिसके तहत मसूरी में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया और यहां की छात्राओं द्वारा बनाई गई कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र रही हैं.
नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बच्चों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य शहर को स्वच्छ बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि वह बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों से बहुत प्रभावित हैं और उम्मीद करते हैं कि आने वाली पीढ़ी मसूरी को साफ और स्वच्छ बनाने में इसी तरह योगदान देती रहेगी।
इस मौके पर छात्रा दिया ने बताया कि उन्होंने बेकार सामग्री से एक फूलदान बनाया है, जिसमें घरेलू सामान का इस्तेमाल किया गया है, जिसे बनाने में उन्हें 3 से 4 घंटे का समय लगा.

