मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

झड़ीपानी क्षेत्र के ओकग्रोव स्कूल की मुख्य सड़क पर किंग कोबरा प्रजाति का एक जहरीला सांप मिला है. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने किंग कोबरा सांप को पकड़ लिया. बाद में इस जहरीले सांप को जंगल में छोड़ दिया गया।

बताया जा रहा है कि यह किंग कोबरा सांप बेहद जहरीली प्रजाति का है। यदि यह अपना जहर किसी के शरीर में छोड़ दे तो वह व्यक्ति कुछ ही मिनटों में मर जाता है। किंग कोबरा सांप मसूरी में नहीं पाए जाते हैं। मसूरी में किंग कोबरा जैसी प्रजाति के सांपों के मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किंग कोबरा प्रजाति के सांप गर्म इलाकों में पाए जाते हैं. मसूरी का झड़ीपानी इलाका गर्म है। संभव है कि किंग कोबरा प्रजाति का सांप भटक कर आया हो। किंग कोबरा प्रजाति का सांप मिलने के बाद वन विभाग काफी सतर्क है।

किंग कोबरा सांप बेहद जहरीली प्रजाति का है। यदि यह अपना जहर किसी के शरीर में छोड़ दे तो वह व्यक्ति कुछ ही मिनटों में मर जाता है। किंग कोबरा सांप मसूरी में नहीं पाए जाते हैं। मसूरी में किंग कोबरा जैसी प्रजाति के सांपों के मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।