मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
पहाड़ों की रानी मसूरी, बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है. आज तेज धूप खिली है। इससे मसूरी का नजारा देखते ही बन रहा है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक यहां के मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। मसूरी के माल रोड, कंपनी गार्डन, गनहिल, लाल टिब्बा, कैंपटी फॉल आदि जगहों पर पर्यटक प्राकृतिक सुंदरता के साथ सुहावने मौसम का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि बीते दिन मसूरी में भारी बारिश हुई थी. जिससे तापमान में काफी गिरावट आई है। आज मौसम साफ हो गया है। स्थानीय व्यापारियों आशीष गर्ग व एके सिंह ने बताया कि पिछले दो दिनों से बारिश की चेतावनी के बाद मसूरी में पर्यटकों की आमद कम हुई है, लेकिन मंगलवार को मौसम पूरी तरह से साफ हो गया और धूप से मौसम काफी सुहावना हो गया है.
उन्होंने कहा कि भारी बारिश के बाद उत्तराखंड में जहां काफी तबाही हुई है, वहीं मसूरी पूरी तरह सुरक्षित है. यहां कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि सोमवार को दिनभर हल्की बारिश हुई। जिससे तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। तो अचानक ठंड बढ़ गई थी । ठंड से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।
उत्तराखंड में कहर बरपा रही बारिश: उधर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं संभाग में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने निकले हैं. आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हेलीकॉप्टरों से निरीक्षण किया जा रहा है। सीएम धामी ने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. ताकि आपदा से प्रभावित लोगों की जल्द से जल्द मदद की जा सके. खबर लिखे जाने तक राज्य में 44 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।

