मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

पहाड़ों की रानी मसूरी में बिजली की अवैध चोरी को लेकर मसूरी बिजली विभाग और विजिलेंस टीम ने संयुक्त छापेमारी की. जिसमें कई लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है. मामले में 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनके कनेक्शन भी काट दिए गए हैं.

लाइब्रेरी चौक, मसूरी के समीप अंबेडकर कॉलोनी में अनाधिकृत बिजली चोरी की जा रही थी. जिस पर विजिलेंस टीम ने तीन लोग नियाज खान, असलम और रानी  के खिलाफ कार्रवाई की. बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज की जा रही है। वहां बिजली के कनेक्शन भी काट दिए गए हैं।

कनिष्ठ अभियंता मनोज ने बताया कि मसूरी में बिजली चोरी करने वालों को विजिलेंस टीम ने सर्विलांस पर रखा है. इसको लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वालों की पहचान कर ली गई है. जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आरोपित से जुर्माना भी वसूला जाएगा।

विजिलेंस टीम ने तीन लोग नियाज खान, असलम और रानी  के खिलाफ कार्रवाई की. बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज की जा रही है। वहां बिजली के कनेक्शन भी काट दिए गए हैं।