मसूरी, PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में देहरादून में आयोजित पहले उत्तराखंड मास्टर्स कप और 18वीं उत्तराखंड राज्य कराटे चैंपियनशिप में मसूरी के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य पदक जीते। राज कराटे अकादमी के निदेशक हेमराज शर्मा ने कहा कि अक्षत भट्ट ने जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है और पूनम थापा ने वरिष्ठ वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है, आकाश डडोतिया ने जूनियर वर्ग में रजत पदक जीता है. जूनियर वर्ग में अरुण शर्मा, सीनियर वर्ग में मोहित कंसल, हिमांशु शर्मा, शिवम कापरी और कैडेट वर्ग में संस्तुति ने कांस्य पदक जीता। अकादमी के निदेशक हेमराज शर्मा ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी और भविष्य में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
उत्तराखंड : क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड को मिली महिला वनडे और टी20 की मेजबानी
देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
राज्य के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2021-22 के घरेलू सत्र में सीनियर महिला वनडे और टी20 प्रतियोगिता की मेजबानी उत्तराखंड को दी है। इसके अलावा उत्तराखंड की पुरुष और महिला टीम इस सीजन बीसीसीआई की सभी घरेलू प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी।

उत्तराखंड : क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड को मिली महिला वनडे और टी20 की मेजबानी
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के प्रवक्ता संजय गुसाईं ने कहा कि बीसीसीआई ने घरेलू प्रतियोगिताओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें उत्तराखंड को सीनियर महिला एक दिवसीय प्रतियोगिता के एलीट-ए ग्रुप मैचों की मेजबानी मिली है। इस ग्रुप के सभी मैच देहरादून में होंगे। इसके अलावा सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में एलीट-ए ग्रुप के मैच भी देहरादून में खेले जाएंगे। हालांकि सीनियर महिला वनडे और टी20 टूर्नामेंट में उत्तराखंड के खिलाफ पुणे में होगा।
इसी क्रम में उत्तराखंड की पुरुष टीम सीके नायडू ट्रॉफी का ग्रुप मैच विजयवाड़ा में खेलेगी। राज्य की टीम रणजी ट्रॉफी के लिए एलीट-सी ग्रुप में शामिल है, जिसके सभी मैच कोलकाता में खेले जाएंगे। कूचबिहार ट्रॉफी में उत्तराखंड की टीम दिल्ली में एलीट-डी ग्रुप में अपने मैच खेलेगी। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तराखंड की टीम एलीट-ई ग्रुप में है, जो सभी मुकाबले हरियाणा में होंगे । इसी तरह वीनू माकंड प्रतियोगिता के मुकाबले उत्तराखंड हैदराबाद में और विजय हजारे ट्राफी के मुकाबले मोहाली में एलीट-डी ग्रुप में खेलेगा । वहीं, उत्तराखंड के पुरुष अंडर-25 स्टेट ए वनडे मैच हैदराबाद में खेले जाएंगे ।

