देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
कोरोना काल में उत्तराखंड की मदद के लिए कई सामाजिक संगठनों, पूंजीपतियों, उद्योगपतियों और कई विदेशी कंपनियों ने भी मदद के हाथ बढ़ाएं है. इसी क्रम में नीदरलैंड की आईएनजी कंपनी भी राज्य की मदद के लिए आगे आई है। आईएनजी कंपनी ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को 7 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सौंपे हैं। यह सभी कंसंट्रेटर रुद्रप्रयाग भेजे जा रहे है।
उत्तराखंड राज्य के लिए यह कोई पहली मदद नहीं है, बल्कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी समेत मंत्रियों और विधायकों की पहल से अन्य राज्यों से लेकर विदेशों से भी उत्तराखंड मदद पहुंची है. भारतीय प्रवासी नीदरलैंड में काम कर रहे हैं। आयुष मित्तल ने कहा कि आईएनजी कंपनी हमेशा सहयोग के लिए आगे आई है और जरूरत के समय सरकार का साथ देती रही है. इसलिए वे भविष्य में भी मदद करते रहेंगे।
वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आईएनजी कंपनी और आयुष मित्तल का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनकी मदद इस समय राज्य के लिए बहुत बड़ी मदद है. क्योंकि राज्य सरकार लगातार अपने स्तर से कोविड-19 से लड़ाई लड़ने का प्रयास कर रही है. इस दौरान अगर लोग मदद करें तो कोविड-19 से जंग लड़ना आसान हो जाएगा. कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इन सभी कंसंट्रेटर रुद्रप्रयाग जिले के जखोली भेजी जा रही है , ताकि दूरदराज के इलाकों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके.

