उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पटवारी-लेखपाल भर्ती का पर्चा लीक होने के बाद लगातार उठ रहे सवालों को देखते हुए इस महीने होने वाली वन रक्षक भर्ती परीक्षा और पीसीएस मुख्य परीक्षा को स्थगित कर दिया है. इनकी नई तारीखें जारी कर दी गई हैं।

पेपर लीक मामले में आयोग के हाई सीक्रेट विभाग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी के सलाखों के पीछे जाने के बाद प्रदेशभर के युवा लगातार पीसीएस की मुख्य परीक्षा को भी स्थगित करने की मांग कर रहे थे.जांच कराई जाए और बाद में दोबारा परीक्षा कराई जाए । मंगलवार को आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने विशेष बैठक बुलाई.
बैठक में परीक्षाओं को लेकर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि इस माह होने वाली वन रक्षक व पीसीएस परीक्षा तत्काल स्थगित की जाए। पीसीएस की मुख्य परीक्षा फरवरी में और फॉरेस्ट गार्ड की परीक्षा अप्रैल में होगी। पटवारी-लेखपाल की पुन: परीक्षा व सहायक लेखापाल की परीक्षा फरवरी में ही होगी। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कहा है कि उनके लिए प्रत्याशियों का हित सर्वोपरि है.
परीक्षा कब होगी
परीक्षा का नाम नई तिथि
फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 09 अप्रैल
पीसीएस मुख्य परीक्षा 23 से 26 फरवरी
पटवारी-लेखपाल भर्ती 12 फरवरी
सहायक लेखाकार परीक्षा 19 फरवरी
फारेस्ट गार्ड के बाद अन्य भर्तियों के भी पेपर बदलेंगे
आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने निर्णय लिया है कि वन रक्षक भर्ती के बाद अब पीसीएस मुख्य परीक्षा, पटवारी-लेखपाल परीक्षा, सहायक लेखापाल परीक्षा के प्रश्न पत्रों में भी बदलाव किया जाएगा. आयोग ने पहले से लाइन में लगी सभी भर्तियों के पेपर निकाल दिए हैं, जिनकी जगह नए पेपर होंगे। प्रत्याशी भी लगातार इसकी मांग कर रहे थे।
कैलेंडर जल्द जारी किया जाएगा
आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने फैसला किया है कि जल्द ही तमाम संशोधन कर परीक्षाओं का दूसरा कैलेंडर जारी किया जाएगा. उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
आयोग बदल रहा है, व्यवस्थाएं कड़ी हो रही हैं
आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने अभ्यर्थियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। आयोग उनके हित में ही काम कर रहा है। आयोग परीक्षाओं की निष्पक्षता और उत्कृष्टता के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रहा है। संपूर्ण परीक्षाओं के समग्र संचालन के लिए भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
ध्रुव सरजा ने फिल्म केडी- द डेविल के लिए सिर्फ 23 दिनों में किया 18 किलो वजन कम

