देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा पदक की घोषणा की गई है. उत्तराखंड के 151 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अति एवं उत्कृष्ट सेवा मेडल दिया जाएगा।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से उत्तराखंड पुलिस विभाग के 151 अधिकारियों/कर्मचारियों को वर्ष 2019-2020 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा मेडल प्रदान करने की घोषणा की गई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार देर शाम उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए पुलिसकर्मियों की सूची जारी की।

उत्तराखंड न्यूज़ : 151 पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट और उत्कृष्ट सेवा पदकों से किया जाएगा सम्मानित, देखें लिस्ट

उत्तराखंड न्यूज़ : 151 पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट और उत्कृष्ट सेवा पदकों से किया जाएगा सम्मानित, देखें लिस्ट
आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अति उत्कृष्ट सेवा पदक में 64 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम शामिल हैं. जबकि केंद्रीय गृह मंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक घोषित किए गए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या 87 है। ऐसे में उत्तराखंड की 151 पुलिस को यह सम्मान मिलेगा। इन जवानों ने लोगों की सुरक्षा और सेवा को बखूबी अंजाम दिया है।

उत्तराखंड न्यूज़ : 151 पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट और उत्कृष्ट सेवा पदकों से किया जाएगा सम्मानित, देखें लिस्ट 
उत्तराखंड न्यूज़ : 151 पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट और उत्कृष्ट सेवा पदकों से किया जाएगा सम्मानित, देखें लिस्ट
केंद्रीय गृह मंत्री का पदक क्यों दिया जाता है : व्यावसायिकता और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए, गृह मंत्रालय ने पुलिसकर्मियों के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक और अति उत्कृष्ट सेवा पदक की शुरुआत की है। यह पुरस्कार केवल उन पुलिस कर्मियों को दिया जाता है जिन्होंने 15 साल और 25 साल की सेवा पूरी कर ली हो।

उत्तराखंड न्यूज़ : 151 पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट और उत्कृष्ट सेवा पदकों से किया जाएगा सम्मानित, देखें लिस्ट
15 साल की सेवा वाले कार्मिक उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए पात्र हैं, जबकि 25 साल की सेवा के स्वच्छ रिकॉर्ड वाले पुलिस कर्मी अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए पात्र हैं। ये पुरस्कार दोनों श्रेणियों के सभी रैंक के अधिकारियों को दिए जाते हैं। प्रत्येक रैंक के लिए गठित समिति द्वारा उनके काम का आकलन करने के बाद सूची को अंतिम रूप दिया जाता है।

